ट्राइडेंट स्पोर्ट्स क्लब ने साउथ अफ्रीका के डरबन क्लब को 104 रन से मात दी





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- वेवसिटी स्थित जीआर स्टेडियम, ट्राइडेंट स्पोर्ट्स क्लब पर ट्राइडेंट स्पोर्ट्स क्लब व साउथ अफ्रीका के डरबन क्लब के बीच टी 20 मैच खेला गया। अपने होम ग्राउंड पर खेले गए मैच में ट्राइडेंट स्पोर्ट्स क्लब ने डरबन क्लब पर 104 रन की आसान जीत प्राप्त की। मैच में टॉस ट्राइडेंट स्पोर्ट्स क्लब ने जीता और पहले बल्लेबाजी की। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 231 रन का विशाल स्कोर खडा किया। टीम की ओर से अथर्व त्रिपाठी ने महज 52 गेंद पर शतक ठोंका। उन्होंने 100 रन की शतकीय पारी खेली। 

आरव चौधरी ने 27 रन का योगदान दिया। जीन डी विलियर्स, एथन गोल्टमैन व स्टीफन नेल ने 1-1 विकेट लिया। 231 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए डरबन क्लब के बल्लेबाज ट्राइडेंट स्पोर्ट्स क्लब के गेंदबाजों की कसी गेंदबाजी के आगे रन बनाने के लिए संघर्ष करते रहे, जिससे क्लब 20 ओवर में 7 विकेट पर 127 रन ही बना पाया और 104 रन से मैच हार गया। इकामह महाली ने 49 व स्टीफन नेल ने 21 रन का योगदान दिया। अर्थव चमोली ने 2, आरव चौधरी व शिवा आर्या ने 1-1 विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से अथर्व त्रिपाठी को सम्मानित किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post