गाजियाबाद ग्लैडिएटर्स 6 विकेट से जीता





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- नंदग्राम स्थित दीवान क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित लीजेंडस प्रीमियर टी 20 क्रिकेट लीग में गाजियाबाद ग्लैडिएटर्स व गाजियाबाद चैलेंजर्स के बीच लीग मैच हुआ। मैच में गाजियाबाद ग्लैडिएटर्स 6 विकेट से विजयी रही। मैच में टॉस गाजियाबाद चैलेंजर्स ने जीता और पहले बल्लेबाजी की। टीम 19.5 ओवर में 175 रन बनाकर आउट हो गई। राजकुमार बियनोई ने सबसे अधिक 54 रन बनाए। नवनीत शर्मा ने 32, हिमांशु पांडे ने 26 व योगेश शर्मा ने 25 रन का योगदान दिया। 

चित्रगुप्त सतीश श्रीवास्तव ने 3, कप्तान पंकज व अग्निव ने 2-2 विकेट लिए। गाजियाबाद ग्लैडिएटर्स ने 2 गेंद शेष रहते 19.4 ओवर में 4 विकेट पर 179 रन बनाकर 6 विकेट से मैच जीत लिया। समीर चौधरी ने 50 रन की पारी खेली। गौरव शर्मा ने 39 व राकेश रविश ने 31 रन का योगदान दिया। अजय गुप्ता ने नाबाद 19 रन बनाए। डॉ अजय त्यागी को 2 विकेट मिले। चित्रगुप्त सतीश श्रीवास्तव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post