गाजियाबाद नाइटस ने गाजियाबाद टाइटंस को 4 विकेट से हराया




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- लीजेंडस प्रीमियर टी 20 क्रिकेट लीग में गाजियाबाद नाइटस व गाजियाबाद टाइटंस के बीच लीग मैच खेला गया। मैच में गाजियाबाद नाइटस 4 विकेट से विजयी रहा। दीवान क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में टॉस गाजियाबाद नाइटस ने जीता व गाजियाबाद टाइंटस को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। गाजियाबाद टाइंटस ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 163 रन का स्कोर खडा किया। मौहम्मद आरिफ ने 45 गेंद पर 6 चौकों व 4 छक्कों की मदद से 69 रन की पारी खेली। 

मौहम्मद लुकमान ने 31 गेंद पर 8 चौकों व 2 छक्कों की मदद से 55 रन बनाए। जॉय जार्ज ने 23 व निहित ने 25 रन देकर 2-2 विकेट लिए। गाजियाबाद नाइटस ने 164 रन का लक्ष्य 6 गेंद शेष रहते 19 ओवर में 6 विकेट पर 164 रन बनाकर प्राप्त कर लिया।  नकुल पंडित ने 25 गेंद पर 4 चौकों व 7इ छक्कों की मदद 59 रन की पारी खेली। धीरज त्यागी ने 40 गेंद पर 6 चौकों व 2 छक्कों की मदद से नाबाद 51 रन बनाए। अभिषेक शर्मा ने 19 रन देकर 3 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार नकुल पंडित को दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post