◼️सत्र 2026-27 के लिए निशुल्क प्रवेश शुरू हैं
रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- पाइप लाइन रोड मकरेडा स्थित श्री सिद्धेश्वर वेद विद्यालय बच्चों के शारीरिक, मानसिक, सांस्कृतिक व चारित्रिक विकास के लिए कृत संकल्पित है। महर्षि सांदीपनी राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान उज्जैन, मध्य प्रदेश से मान्यता प्राप्त श्री सिद्धेश्वर वेद विद्यालय में वर्ष 2026-27 के लिए नामांकन शुरू हो गए हैं।
विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष महंत वैद्य मुकेशानंद गिरि महाराज ने बताया कि विद्यालय में वेदों के ज्ञान हेतु बटुकों का प्रवेश निशुल्क लिया जाता है। सादा जीवन उच्च विचार पर आधारित वेद शिक्षा योग्य व अनुभवी शिक्षकों द्वारा दी जाती है। बडंे कर्मकांड के अतिरिक्त आधुनिक शिक्षा के साथ तकनीकी ज्ञान भी दिया जाता है। हिंदी, अंग्रेजी, गणित आदि विषयांें की पूर्ण अनुशासित शिक्षा विद्यार्थियों को प्रदान की जाती है।
साथ ही कंप्यूटर का प्रशिक्षण भी दिया जाता है। सभी कक्षाएं स्वच्छ, खुले व हवादार कमरों में संचालित की जाती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने बच्चों के सम्पूर्ण विकास के लिए वे श्री सिद्धेश्वर वेद विद्यालय में उनका निशुल्क प्रवेश कराएं।