रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- भारतीय जनता पार्टी द्वारा मेरठ-सहारनपुर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से दोबारा उम्मीदवार बनाए जाने पर विधायक शिक्षक श्रीचंद शर्मा का पहला सम्मान समारोह सोमवार को विजयनगर स्थित रोज़बेल पब्लिक स्कूल में आयोजित किया गया। गाजियाबाद में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में शिक्षा जगत की तमाम बड़ी हस्तियों ने हिस्सा लिया और विधायक श्रीचंद शर्मा को पुनः टिकट मिलने पर बधाई दी।
समारोह में श्रीचंद शर्मा ने शिक्षकों को आगामी चुनाव में मतदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शिक्षकों को मतदान की सही प्रक्रिया और बारीकियों की जानकारी दी व लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। कार्यक्रम में मौजूद सभी शिक्षाविदों ने विश्वास जताया कि श्रीचंद शर्मा इस बार पुनः ऐतिहासिक जीत दर्ज कर एक नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे।
उनका सम्मान करने वालों में रोजबेल पब्लिक स्कूल के चेयरमैन सरदार जोगेंद्र सिंह, प्रधानाचार्या धर्मजीत कौर, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सरदार बलप्रीत सिंह, ब्लूम पब्लिक स्कूल के चेयरमैन यशवीर नागर, केशव माधव शिक्षक संस्थान के डायरेक्टर अर्जुन शर्मा, सेल्फ फाइनेंस स्कूल एसोसिएशन के प्रबंधक नरेंद्र बिल्लू, आदर्श पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर अनिल कुमार शर्मा, गौतम पब्लिक स्कूल के आशीष गौतम, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष बलराम रावल आदि शामिल थे।