अम्बिका अम्सटर्डम क्रिकेट क्लब ने पीएस क्रिकेट अकैडमी को 184 रन से हराया





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- पहला ठाकुर महावीर सिंह रावल मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर 13 सोमवार से शास्त्रीनगर स्थित लाल बहादुर शास़्त्री हॉकी स्टेडियम पर शुरू हो गया। टूर्नामेंट के पहले मैच मंें अम्बिका अम्सटर्डम क्रिकेट क्लब ने पीएस क्रिकेट अकैडमी पर 184 रन से आसान जीत प्राप्त की। अम्बिका अम्सटर्डम क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 40 ओवर में 6 विकेट पर 327 रन का विशाल स्कोर बना दिया। कप्तान देव कुमार 55 गेंद पर 10 चौकों व 6 छक्कों की मदद से 102 रन की शतकीय पारी खेलकर रिटायर्ड हर्ट हो गए। 

यश शर्मा ने 58, प्रिंस ने 34 व दिव्यांशु ने 34 रन का योगदान दिया। टीम के 4 बल्लेबाज रन आउट हुए। 325 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पीएस क्रिकेट अकैडमी 30.2 ओवर में 143 रन बनाकर ही आउट हो गई। कप्तान अक्षत ने सबसे अधिक 61 रन बनाए। आदित्य जोशी ने 22 रन का योगदान दिया। सक्षम चौधरी व हरिओम कुमार ने 3-3 व विराज बालियान ने 2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से देव कुमार को सम्मानित किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post