गोल्डन हरसौली ने शालीमार फाइटर 2 को 111 रन से हराया




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- गोल्डन हरसौली व शालीमार फाइटर 2 के बीच 20 ओवरों का मैच खेला गया। मैच को गोल्डन हरसौली ने आसानी से 111 रन से जीत लिया। राजनगर एक्सटेंशन स्थित गिरिराज क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में गोल्डन हरसौली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 223 रन का स्कोर बनाया। मोमीन चौधरी ने 55 गेंद पर 8 चौकों व 5 छक्कों की मदद से 101 रन की शतकीय पारी खेली। कृष्ण त्यागी ने 22 गेंद पर 5 चौकों व 3 छक्कसें की मदद से 47 रन बनाए। 

विनीत श्रीवास्तव ने 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट लिए। शालीमार फाइटर 2 के बल्लेबाज विशाल स्कोर के दबाव में आ गए और पूरी टीम   17.2 ओवर में 112 रन पर ही सिमट गई। वैभव वर्मा ने 20 व दीपांशु माथुर ने 16 रन का योगदान दिया। डॉ अजय त्यागी ने 4 ओवर में 30 रन देकर व जेम्स चौधरी ने 2 ओवर में 15 रन देकर 3-3 लिए। मोहम्मद आरिफ ने 4 ओवर में 23 रन दिए और 2 बल्लेबाजों को आउट किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मोमीन चौधरी को दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post