रॉयल स्ट्राइकर्स ने आरएससीसी को 141 रन से हराया




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- रेढ एपल क्रिकेट ग्राउंड वर खले जा रहे रेड एपल हॉट वेदर टी 20 क्रिकेट कप का लीग मैच रॉयल स्ट्राइकर्स व आरएससीसी के बीच खेला गया। मैच में रॉयल स्ट्राइकर्स 141 रन से विजयी रहा। रॉयल स्ट्राइकर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की व निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट पर 312 रन का विशाल स्कोर खडा कर दिया। अपरांत ने 52 गेंद पर 12 चौकों व 4 छक्कों की मदद से 103 रन शतकीय पारी खेली। 

उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके व 4 छक्के लगाए। रवि कुमार ने 35 गेंद पर 13 चौकों व 4 छक्कों की मदद से नाबाद 87 रन व राकेश रविश ने 25 गेंद पर 5 चौकों व 4 छक्कों की मदद से 52 रन बनाए। 313 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए  आरएससीसी 20 ओवर में 9 विकेट पर 171 रन ही बना पाया। संदीप शर्मा ने 37 गेंद पर 7 चौकों व 1 छक्के की मदद से 52 व शांतुन चौधरी ने 27 गेंद पर 4 चौकों की मदद से 32 रन बनाए। प्रयाग चौधरी ने 4 ओवर में 40 रन देकर 4 व राहुल शर्मा ने 4 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट लिए। शतकीय पारी के लिए अपरांत को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post