डीएस क्रिकेट अकैडमी ने पीएस क्रिकेट अकैडमी को हराया





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- शास्त्रीनगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री हॉकी स्टेडियम पर खेले जा रहे पहले श्री ठाकुर महावीर सिंह रावल मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा मैचं डीएस क्रिकेट अकैडमी व पीएस क्रिकेट अकैडमी के बीच हुआ। मैच में डीएस क्रिकेट अकैडमी 54 रन से विजयी रही। टॉस पीएस क्रिकेट अकैडमी ने जीता व डीएस क्रिकेट अकैडमी को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया, 38.2 ओवर में 207 रन बनाकर आउट हांे गई। वंश चौधरी ने 60 रन की पारी खेली। मनवीत सिंह ने 29, अभिनव त्यागी ने 28 व यशस्वी यादव ने 22 रन का योगदान दिया। 

मोनू पाल ने 4 व कियांश त्यागी ने 2 विकेट लिए। 208 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पीएस क्रिकेट अकैडमी 35.5 ओवर में 153 रन पर आउट हो गई। टीम का एक समय स्कोर 7 विकेट पर 85 रन था। आयु श्रीवास्तव व शुभांश ने 8 विकेट के लिए 61 रन की पार्टनरशिप की। आयु श्रीवास्तव ने 54 रन बनाए। अक्षत ने 25 व शुभांश ने 23 रन का योगदान दिया। यशस्वी यादव, तन्मय राजपूत, अधिराज व ओजस यादव ने 2-2 विकेट लिए। मुख्य अतिथि विवेक सिंह रावल ने मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से यशस्वी यादव को सम्मानित किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post