रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- नंदग्राम स्थित दीवान क्रिकेट अकैडमी पर आयोजित लीजेंडस प्रीमियर लीग में गाजियाबाद रॉयल्स व गाजियाबाद ग्लेडिएटर्स के बीच मैच खेला गया। मैच में गाजियाबाद रॉयल्स ने 141 रन से जीत दर्ज की। टॉस जीतकर गाजियाबाद रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी की औ 20 ओवर में 8 विकेट पर 214 रन का स्कोर बनाया। प्रांशु बालियान ने 56 गेंद पर 8 चौकों व 4 चौकों की मदद से 86 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। संदीप गहलौत ने 24 गेंद पर 4 चौकों व 2 छक्कों की मदद से 37 रन व सिद्ध चौधरी ने 15 गेंद पर 5 छक्कों की मदद से 37 रन बनाए।
शिखर सिंह ने 12 गेंद पर 22 रन का योगदान दिया जिसमें 3 छक्के शामिल थे। अग्निव ने 20 रन देकर 3 तथा भूपेश दुआ ने 28 रन देकर व सतीश श्रीवास्तव ने 36 रन देकर 2-2 विकेट लिए। 215 रन के लक्ष्य कर पीछा करतं हुए गाजियाबाद ग्लेडिएटर्स को पहला झटका 22 रन पर लगा। उसके बाद 5 रन के अंदर उसने 3 विकेट और गंवा दिए। टीम का कोई बल्लेबाज विकेट पर नहीं टिक पाया और टीम 16.1 ओवर में 73 रन पर आउट हो गई। अनिल शर्मा ने 14 व भूपेश दुआ ने 12 रन का योगदान दिया। शिखर सिंह ने 10 रन देकर 3, शुभम गुप्ता व प्रदीप त्यागी दोनों ने 9-9 रन देकर 2-2 विकेट लिए। मैन ऑफ मैच का पुरस्कार प्रांशु बालियान को दिया गया।