सरदार बलप्रीत सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीधार्यु होने की कामना की




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सरदार बलप्रीत सिंह ने उत्तर प्रदेश के यशस्वी, कर्मठ व लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई दी। साथ ही उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीधार्यु होने की कामना की। सरदार बलप्रीत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास की जो इबारत लिख रहा है, वह आज पूरे विश्व के लिए मिसाल बन चुका है। उन्होंने जब प्रदेश की बागडौर संभाली थी, उस समय उत्तर प्रदेश में जंगलराज था। चारों तरफ लूटमार, अराजकता का माहौल था और कोई भी सुरक्षित नहीं था। व्यापार व उद्योग चलाना तक मुश्किल हो रहा था। आज वहीं उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में विकास का नया इतिहास रच रहा है। उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने सुशासन, सुरक्षा, विकास एवं जनकल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित की हैं। 

उनके दृढ़ संकल्प और अथक परिश्रम के परिणामस्वरूप आज उत्तर प्रदेश प्रगति और समृद्धि के पथ पर तेज गति से अग्रसर है। आज उत्तर प्रदेश में कानून का राज है और भयमुक्त वातावरण में व्यापार व उद्योग तेजी से आगे बढ रहे हैं और लाखों लोगों को रोजगार प्रदान कर रहे हैं। ब्रहमोस मिसाइल जिसका नाम सुनते ही दुश्मन देश थर-थर कांपने लगते हैं, आज उसका निर्माण उत्तर प्रदेश में ही हो रहा है। आज उत्तर प्रदेश में बन रहे नए-नए हाईवे से आना-जाना इतना आसान हो गया है कि घंटों का सफर मिनटों में तय हो रहा है। शिक्षा, चिकित्सा से लेकर कोई ऐसा क्षेत्र हीं हैं जिसमें उततर प्रदेश शिखर पा पहुंचा हो। हर प्रदेशवासी को इस बात का गर्व है कि उन्हें योगी आदित्यनाथ जैसा यशस्वी, कर्मठ व लोकप्रिय मुख्यमंत्री मिला है।

Post a Comment

Previous Post Next Post