रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- विजयनगर स्थित रोजबेल पब्लिक स्कूल के नन्हें पर्यावरण योद्धाओं ने विश्व पर्यावरण दिवस पर अनूठी पहल की। सभी विद्यार्थियों ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत अपने-अपने घरों पर एक-एक पौधा लगाकर प्रकृति के प्रति अपना प्रेम और कर्तव्य निभाया। स्कूल की प्रधानाचार्या धर्मजीत कौर व डायरेक्टर सरदार बलप्रीत सिंह ने समस्त स्टाफ सदस्यों के साथ स्कूल परिसर में पौधारोपण किया।
प्रधानाचार्या धर्मजीत कौर ने कहा कि यह देखकर अत्यंत गर्व महसूस हो रहा है कि हमारे बच्चे पर्यावरण संरक्षण के प्रति कितने जागरूक हैं। छात्र-छात्राओं ने अपने पौधों के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो #RBPSEnvironmentDay के साथ साझा कीं, जो अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी है। डायरेक्टर बलप्रीत सिंह ने कहा कि हमने मिलकर यह शपथ ली है कि न केवल आज, बल्कि हम अपने जीवन के हर महत्वपूर्ण अवसर पर पौधरोपण करेंगे और पृथ्वी को हरा-भरा बनाएंगे। हम सब मिलकर इस छोटे से प्रयास से एक बड़ा बदलाव लाएं, क्योंकि एक पेड़, एक जीवन है!