रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- गाजियाबाद टाइटंस नंदग्राम स्थित दीवान क्रिकेट ग्राउंड पर खेली जा रही लीजेंडस प्रीमियर लीग के फाइनल में पहुंच गई। सेमीफाइनल में उसने गाजियाबाद नाइट्स को 34 रन से मात दी। सेमीफाइनल में टॉस गाजियाबाद टाइटंस ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 183 रन बनाए। टीम ने आक्रामक शुरूआत की मगर दोनों ओपनर 1 रन के अंतराल पर आउट हो गए। अनुज वर्मा ने 20 व आसिफ चौधरी ने 16 रन बनाए। मौहम्मद लुकमान ने 32, मुनफैद चौधरी ने 23 व फिरोज चौधरी ने 19 रन का योगदान दिया। कप्तान निशांत ने 20 गेंद पर 1 चौके व 5 छक्कों की मदद से नाबाद 43 रन की पारी खेलकर टीम का स्कोर 20 ओवर में 183 रन तक पहुंचाया।
केशव चौहान ने 3 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट लिए। 184 रन के टारगेट के जवाब में गाजियाबाद नाइट्स की शुरूआत बेहद खराब रही। दोनों ओपनर खाता तक नहीं खोल सके। 22 रन पर ही आधी टीम पवेलियन वापस लौट गई। जॉय जार्ज ने 30 गेंद पर 46 रन व डॉ निहित जैन ने नाबाद 51 रन बनाए मगर अन्य बल्लेबाजों का सहयोग ना मिल पाने से टीम 20 ओवर 149 रन पर आउट हो गई। फिरोज चौधरी ने 4 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट झटके। निशांत चौधरी ने 2 ओवर में 12 रन देकर 1 विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच फिरोज चौधरी को दिया गया।