रिपोर्ट :- विकास शर्मा
हरिद्वार :- ज्वालापुर स्थित मानप्रस्थ आश्रम में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन के 27 वें अधिवेशन पर बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने पत्रकारों को "अटल बिहारी वाजपेई"अवार्ड से सम्मानित किया।
प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन के 27 वे अधिवेशन का उद्घाटन एवं राज्यों से पधारे जनरलिस्टो को अटल बिहारी वाजपेई अवार्ड 2026 से हरिद्वार मुख्यालय पर एक सभागार में सम्मानित करने के उपरांत मुख्य अतिथि मदन कौशिक कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार ने 1 जून को सभागार वानप्रस्थ आश्रम ज्वालापुर हरिद्वार में राज्यों से पधारे। पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा पत्रकारिता फूलों भारी सेज नहीं काटो भरा ताज है पत्रकार देश का भविष्य है देश की जनता आज भी पत्रकार के द्वारा भेजी गई खबरें जो अखबारों में प्रकाशित हो रही है और चैनलों पर चल रही है उन पर पूर्ण विश्वास करती है इसलिए पत्रकार को निर्भीक एवं स्वतंत्र तथा निष्पक्ष खबर लिखकर जनता की जन समस्या को सरकार को अवगत कराने तथा सरकार की विकास की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्य करना चाहिए यही निष्पक्ष पत्रकारिता है।
मुख्य अतिथि श्री कौशिक ने इसके पूर्व फीता काटकर उद्घाटन के उपरांत दीप प्रजनन के बाद पत्रकारों को अटल अवार्ड देने के बाद राज्यों से पधारे पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज मुझे बड़ा गर्व है की राष्ट्रीय पत्रकारों का अधिवेशन हमारे उत्तराखंड के राज्य हरिद्वार में हो रहा है जहां कई राज्यों के पत्रकार आज जहां विराजमान है मैं सभी को आज हरिद्वार आगमन पर हृदय से बधाई देता हूं और उन्हें सम्मान के साथ हरिद्वार आगमन के लिए पुनः आमंत्रित करता हूं आर्य वानप्रस्त आश्रम ज्वालापुर, हरिद्वार में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में पधारे कई राज्यों के राष्ट्रीय पदाधिकारी को संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश चंद्र कुशवाहा ने पद एवं गोपनीयता की राष्ट्रीय कार्यकारिणी को शपथ दिलाई और उन्हें फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। सम्मेलन में 51 पत्रकारों को पंडित अटल बिहारी वाजपेई 2026 अवार्ड से कई राज्यों के पत्रकारों को मुख्य अतिथि मदन कौशिक कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार ने मंच पर जनरलिस्टो को माला पहनकर और अवार्ड एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम संयोजक विकाश शर्मा प्रदेश मुख्य महासचिव एवं प्रेस प्रवक्ता पेजा उत्तराखंड ने कई राज्यों से पधारे उत्तराखंड के हरिद्वार में पत्रकारों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए फूल मालाओं से स्वागत किया और उन्हें हरिद्वार आगमन पर धन्यवाद दिया।