गाजियाबाद नाइट्स ने रोमांचक मैच में गाजियाबाद चैलेंजर्स को 10 रन से हराया




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- दीवान क्रिकेट ग्राउंड पर चल रही लीजेंडस प्रीमियर लीग में गाजियाबाद नाइट्स व गाजियाबाद चैलेंजर्स के बीच खेला गया मैच रोमांचक रहा। मैच में गाजियाबाद नाइट्स 10 रन से विजयी रहा। मैच में टॉस गाजियाबाद नाइट्स ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारत 20 ओवर में 5 विकेट पर 224 रन का विशाल स्कोर खडा किया। धीरज त्यागी ने 58 गेंद पर नाबाद 121 रन की शतकीय पारी खेली जिसमें 14 चौके व 7 छक्के शामिल थे। जगत सिंह बिष्ट ने 3 ओवर में 37 रन देकर विकेट लिए। 

225 रन कें लक्ष्य का पीछा करते हुए गाजियाबाद चैलेंजर्स 20 ओवर में 9 विकेट पर 214 रन ही बना पाया और 10 रन से मैच हार गया। सोनू पंडित के 37 गेंद पर 70 रन की तेजतर्रार पारी खेली। उन्होंने 9 चौके व 4 छक्के लगाए। राजकुमार बिश्नोई ने 12 गेंद पर 6 छक्कों की मदद से 40 रन की विस्फोट पारी खेली। डॉ अजय त्यागी ने 19 गेंद पर 28 रन का योगदान दिया। तरूण गुप्ता ने 2 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट लिए। कप्तान जावेद खान ने भी 2 ओवर में 2 विकेट लिए मगर इसके लिए उन्हें 46 रन देने वडे। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार धीरज त्यागी को दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post