टीपीजी क्रिकेट अकादमी ने केएमएल क्रिकेट अकादमी को 105 रन से हराया




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- राजनगर एक्सटेंशन स्थित सिटी फॉरेस्ट क्रिकेट ग्राउंड पर टीपीजी क्रिकेट अकादमी व केएमएल क्रिकेट अकादमी के बीच 40 ओवरों का मैच खेला गया। टीपीजी क्रिकेट अकादमी ने मैच 105 रन से जीत लिया। टॉस जीतकर टीपीजी क्रिकेट अकादमी ने पहले बल्लेबाजी की व 40 ओवर में 9 विकेट पर 262 रन बनाए। टीम का स्कोर एक समय 33 रन था। संकट की इस घडी में सांतवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए अयान कौशिक ने मोर्चा संभाला और 104 गेंद पर 21 चौकों व 10 छक्कों की मदद से 164 रन की शानदार पारी खेली। उनके बाद सबसे बडा योगदान 45 अतिरिक्त रन का रहा। 

शुभ्रा ने 20 रन बनाए। मयूरेश कश्यप ने 5 ओवर में 34 रन देकर 2 विकेट लिए। 263 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुउ केएमएल क्रिकेट अकादमी 23.2 ओवर में 157 रन बनाकर आउट हो गई और 105 रन से मैच हार गई। सर्वेश यादव ने 57 गेंद पर 7 चौकों व 4 छक्कों की मदद से 71 रन बनाए। उत्कर्ष ने नाबाद 12 रन का योगदान दिया। टीम को खाते में 49 अतिरिक्त रन भी जुडे। मौहम्मद फैज ने 5 ओवर में 51 रन देकर 3, अयान कौशिक ने 5 ओवर में 30 रन देकर 2 व शारिब अख्तर ने 5 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिए। बल्ले व गेंद से शानदार प्रदर्शन करने वाले अयान कौशिक को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post