◼️श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज व महामंडलेश्वर विद्या चेतन महाराज ने पटका पहनाकर, रूद्राक्ष की माला व भगवान दूधेश्वर का प्रसाद भेंटकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अभिनंदन किया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज व महामंडलेश्वर विद्या चेतन महाराज को भगवान कृष्ण की मूर्ति भेंटकर सम्मानित किया
रिपोर्ट :- अजय रावत
लखनऊ :- सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर गाजियाबाद के पीठाधीश्वर जूना अखाड़ा के अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जूना अखाड़ा की 13 मढ़ी के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज व नैमिषाचार्य पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर विद्या चेतन महाराज ने उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय, यशस्वी व कर्मठ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शुक्रवार को उनके जन्मदिवस पर उनके निवास स्थान पर भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिवस की बधाई व शुभकामनाएं दी और उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीघार्यु जीवन की भगवान से प्रार्थना की।
श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज, महामंडलेश्वर विद्या चेतन महाराज व आदित्य दीक्षित ने मुख्यमंत्री का पटका पहनाकर, रूद्राक्ष की माला व भगवान दूधेश्वर का प्रसाद भेंटकर उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज व महामंडलेश्वर विद्या चेतन महाराज का चादर ओढाकर व भगवान कृष्ण की कांसे की मूर्ति भेंटकर सम्मान किया। श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज, मामंडलेश्वर विद्या चेतन महाराज व आदित्य दीक्षित ने मुख्यमंत्री के साथ भोजन प्रसाद भी ग्रहण किया।
श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने कहा कि हिंदू गौरव, उत्तर प्रदेश के कर्मठ, कर्त्तव्य परायण, यशस्वी व लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को विकास के शिखर तक पहुंचाकर पूरे विश्व में पहचान दिलाई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राम जन्म भूमि पर भव्य व दिव्य मंदिर का निर्माण कर व अयोध्या के विकास के माध्यम से रामनगरी का खोया हुआ गौरव लौटाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या आध्यात्मिक और सांस्कृतिक राजधानी के रूप में उभरी है। उनके नेतृत्व में अयोध्या ही नहीं पूरा उत्तर प्रदेश हर क्षेत्र में विकास की नई गाथा लिख रहा है।
महामंडलेश्वर विद्या चेतन महाराज ने कहा कि यह उत्तर प्रदेश व यहां के निवासियों का सौभाग्य है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसा कर्मठ, संत, तपस्वी मुख्यमंत्री मिला है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास के उदघोष को जींवत कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का प्रकाश पहुंचाकर उन्हें सम्मान के साथ जीने का अधिकार दिलाया है। अयोध्या से लेकर काशाी तक उत्तर प्रदेश के सम्पूर्ण तीर्थो का विकास व सौंदर्यकरण कराकर उन्होंने उत्तर प्रदेश को आध्यात्मिक राजधानी के रूप में पूरे विश्व में पहचान दिलाई है।