अम्बिका अम्सर्टडम क्रिकेट क्लब को 4 विकेट से जीत मिली




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- शास्त्रीनगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री हॉकी स्टेडियम में आयोजित पहले राधा देवी मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में अम्बिका अम्सटर्डम क्रिकेट क्लब व डीएस क्रिकेट अकैडमी के बीच मुकाबला हुआ। मैच में अम्बिका अम्सटर्डम क्रिकेट क्लब 4 विकेट से विजयी रहा।  टॉस अम्बिका अम्सटर्डम क्रिकेट क्लब ने जीता व डीएस क्रिकेट अकैडमी कां पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। डीएस क्रिकेट अकैडमी 36 ओवर में 165 रन बनाकर आउट हो गई। यशस्वी यादव ने 34 रन व  आर्यन जैन ने नॉट आउट 31 रन बनाए। 

आदि जैन ने 28 रन व वंश चौधरी ने 22 रन का योगदान दिया। तलहा सैफी ने 3, गर्वित गुप्ता व सक्षम चौधरी ने 2-2 विकेट लिए। अम्बिका अम्सटर्डम क्रिकेट क्लब ने 25.3 ओवर में 6 विकेट पर 168 रन बनाकर मैच में 4 विकेट से जीत दर्ज की। कप्तान देव कुमार ने 52 रन की पारी खेली। विराज बालियान ने 40 रन व प्रिंस यादव ने नाबाद 34 रन बनाए।  शौर्य मलिक ने 2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार देव कुमार को दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post