◼️शिकंजी सेवा, वृक्षारोपण और फल वितरण कर मनाया मुख्यमंत्री योगी का जन्मोत्सव
रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री एवं हिंदू युवा वाहिनी के संस्थापक महंत योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस को हिंदू युवा वाहिनी जनपद एवं महानगर गाजियाबाद द्वारा "सेवा दिवस" के रूप में बड़े उत्साह एवं जनसेवा के संकल्प के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत संजय नगर क्षेत्र में राहगीरों, श्रमिकों एवं आम नागरिकों को भीषण गर्मी से राहत पहुंचाने हेतु शीतल शिकंजी वितरण से हुई। इसके उपरांत ऐतिहासिक श्री दूधेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर में पर्यावरण संरक्षण एवं "एक पेड़ मां के नाम" अभियान को आगे बढ़ाते हुए वृक्षारोपण किया गया।
हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भगवान भोलेनाथ के श्रीचरणों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने की शक्ति हेतु विशेष पूजा-अर्चना कर भोग अर्पित किया तथा श्रद्धालुओं के बीच लड्डू प्रसाद वितरित किया।
इसके पश्चात संगठन के कार्यकर्ता एमएमजी जिला चिकित्सालय पहुंचे, जहां मरीजों एवं उनके परिजनों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि योगी आदित्यनाथ जी का जीवन गरीब, वंचित एवं जरूरतमंद वर्ग की सेवा के लिए समर्पित रहा है और उनका जन्मदिवस समाज सेवा के माध्यम से मनाना ही उनके प्रति सच्चा सम्मान है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि हिंदू युवा वाहिनी केवल एक संगठन नहीं बल्कि राष्ट्र सेवा, समाज सेवा एवं मानव सेवा का एक सशक्त माध्यम है, जो निरंतर जनहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है।
इस अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय संयोजक शेखर त्रिपाठी, पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी रॉकी तोमर, पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अमित त्यागी, मेरठ मंडल प्रभारी रविंद्र चौहान, गाजियाबाद जिला प्रभारी विपिन गोयल, जिला अध्यक्ष मोहित गुर्जर, महानगर अध्यक्ष गौरव सिंह, राजा त्यागी, सुंदर चौधरी, प्रवेश गुप्ता, राजेंद्र गर्ग, बबलू सिंह, रोहित सिंह, शिवेंद्र अवस्थी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकसित, सुरक्षित एवं समृद्ध उत्तर प्रदेश के निर्माण हेतु अपने संकल्प को दोहराया तथा उनके दीर्घ एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की।