आरकेजी ग्लोबल स्कूल, गाजियाबाद में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाज़ियाबाद :- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आरकेजी ग्लोबल स्कूल, गाजियाबाद में पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया तथा सभी को पर्यावरण की सुरक्षा और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के निर्देशक प्रधानाचार्या कैप्टन डॉ. दिनिशा भारद्वाज सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने  शिक्षकों को संबोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला तथा सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षकगण एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पौधो का वृक्षारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण के निर्माण के लिए प्रेरित करना था। विद्यालय परिवार ने इस अवसर पर प्रकृति संरक्षण का संदेश देते हुए विश्व पर्यावरण दिवस को उत्साहपूर्वक मनाया।

Post a Comment

Previous Post Next Post