गाजियाबाद के कैला भट्टा इस्लाम नगर में मदरसों और मस्जिदों में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस: डॉ नदीम कुरैशी





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कैला भट्टा, इस्लाम नगर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत मदरसों और मस्जिदों में भी पर्यावरण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मस्जिदों के उलेमाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

उलेमाओं और भाजपा नेताओं ने दी भागीदारी की अपील:
इस्लाम नगर की मक्की मस्जिद के इमाम मौलाना मुज्तुबा कासमी ने कहा कि पेड़ लगाना एक नेक कार्य है। उन्होंने सभी भाइयों से अपील की कि वे अपनी जिम्मेदारी समझते हुए पौधारोपण करें।

महानगर भाजपा कार्य समिति सदस्य डॉ. नदीम कुरैशी ने कहा कि केंद्र सरकार सबके साथ की नीति पर चलती है। सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियानों में सभी नागरिकों को मिलजुलकर भाईचारा बनाते हुए सरकार के साथ खड़ा होना चाहिए। मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान में जनता की सहभागिता और जन जागरण से ही कार्यक्रम सफल होते हैं। उपस्थित लोगों ने अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में यहिया कुरैशी, शाहिद अब्बासी, असद अब्बासी, फखरुद्दीन अब्बासी, आसिफ भाई सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post