रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग को राज्यसभा सांसद उम्मीदवार बनाए जाने पर गाजियाबाद में उत्साह का माहौल रहा। पंजाबियों की आन-बान-शान और संगठन के कुशल शिल्पी माने जाने वाले तरुण चुग के नाम की घोषणा के बाद उनके निवास स्थान पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।
गाजियाबाद भाजपा नेताओं ने दी बधाई:
राजू छाबड़ा ने बताया कि गाजियाबाद से युवा प्रदेश महामंत्री सुरेश महाजन, महानगर चेयरमैन अजय त्यागी, भाजपा नेता युग छाबड़ा, युवा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिल्ली अभिषेक, युवा प्रदेश मंत्री भाजपा नकुल अरोड़ा, युवा भाजपा नेता सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने दिल्ली जाकर तरुण चुग को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।