मेरे ऊपर लिखवाया गया मुकदमा विधायक की बौखलाहट का नतीजा: मनोज धामा





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाज़ियाबाद :- लोनी क्षेत्र मे साजिशों का दौर शुरू हो गया है फिर से फर्जी मुकदमें लिखवाने वाले लोग एक्टिव हो गये हैं आप सभी लोनीवासी सुरक्षित रहे सतर्क रहे। आम जन के बोलने के अधिकारों का हनन किया जा रहा है कोई भी व्यक्ति न्याय की बात नही बोल सकता वर्ना उसके ऊपर फर्जी मुकदमा लिखवा दिया जायेगा। मेरे द्वारा गनौली प्रकरण मे सोशल मीडिया पर विडियो के माध्यम से पीडित परिवार के समर्थन मे न्याय की मांग की व दोषियों पर कार्यवाही करवाने को लेकर एक विडियो जारी किया गया था। जिसमे मेरी संवेदना पीडित परिवार के साथ थी। लेकिन कुछ लोगों को ये गवारा नही हुआ और उन्होंने मुकदमा लिखने के लिये प्रयास शुरू कर दिये। 

लेकिन पिछले 7 दिनों से पीडित परिवार के पक्ष मे एक बार भी न्याय की मांग ना की ना कोई कार्यवाही करायी गयी। लेकिन अपनी विधानसभा से बाहर भी जाकर गर्म व ज्वलंत मामलों मे राजनीति की व हिन्दू - मुस्लिम जैसे माहौल को गर्म करने वाली घटनाओं पर न्याय मांगा लेकिन अपने गांव के ही व्यक्ति के अपहरण जैसे गंभीर मामलें मे ध्यान नही लगाया उन्होंने सारा ध्यान मनोज धामा के ऊपर मुकदमा लिखवाने मे लगाया।

लेकिन में मनोज धामा इन कायराना हरकतों का जवाब देना जानता हूं मै इसको लेकर कोर्ट मे जाऊंगा व जांच कराऊंगा कैसे आज समाज मे हक व न्याय की बात कहने पर सामाजिक लोगों पर प्रशासन राजनितिक दबाव मे किस प्रकार मुकदमे पंजीकृत कर रहा है। मै अपने विरोधियों को बता देना चाहता हूं कि ना पहले इस दबाव की राजनीति मे पहले दबा हूं ना झुका हूं ना अब दबूंगा ना झुकूंगा हर बात का जवाब समय आने पर मनोज धामा समाज के सामने दूंगा। आगे भी मेरी संवेदना पीडित परिवार के साथ हैं परिवार को जल्द न्याय मिले व ओमकार के बारे मे प्रशासन जल्द न्याय करे व पीडित परिवार को सुरक्षा भी प्रदान की जाये।

Post a Comment

Previous Post Next Post