◼️समारोह में सांसद अतुल गर्ग मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए
रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, गाजियाबाद द्वारा रविवार को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया गया। समारोह में सांसद अतुल गर्ग मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सरदार बलप्रीत सिंह को समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। सांसद अतुल गर्ग ने कहा कि स्वस्थ समाज व राष्ट्र के लिए सुरक्षित व पोष्टिक भोजन का सेवन करने के साथ ही हमारा जागरूक रहना भी जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार की प्राथमिकता देश के हर नागरिक को पोष्टिक व स्वास्थ्यवर्धक खा़द्य पदार्थ उपलब्ध कराना है।
सरदार बलप्रीत सिंह ने समारोह में सम्मनित किए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, गाजियाबाद का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा को लेकर विभाग द्वारा उठाए जा रहे कदम न केवल सराहनीय हैं, बल्कि जन-जागरूकता के लिए अत्यंत आवश्यक भी हैं। स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए सुरक्षित और पौष्टिक भोजन हर व्यक्ति का अधिकार है और इसे सुनिश्चित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। आइए, हम सब मिलकर एक सुरक्षित और स्वस्थ समाज की दिशा में अपना योगदान दें।