नव निर्मित राजस्थान भवन में वाटर कूलर व प्याऊ को जनता के लिए समर्पित किया




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- राजस्थान समाज गाजियाबाद 1974 द्वारा नव निर्मित राजस्थान भवन में प्याऊ का निर्माण कराया गया हैं। साथ ही पशु-पक्षियों को पीने की पानी की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हौदी भी बनवाई गई है। वाटर कूलर के साथ प्याऊ व हौदी को जनता को समर्पित कर दिया गया है। 

संस्था की अध्यक्ष बबीता गुटगुटिया ने बताया कि संस्था के वरिष्ठ सदस्य बालकृष्ण ढाँढनिया द्वारा अपने पिताजी रामगोपाल ढाँढनिया की याद में वाटर कूलर और प्याऊ को नव निर्मित राजस्थान भवन में समर्पित किया। एक हौदी का निर्माण पशु और पक्षी के पानी पीने की सुविधा के लिए भी कराया गया है। 

इस का लोकार्पण वी एन गोयनका द्वारा किया गया। इस अवसर पर सीताराम भुवालका, आदि नारायण गुप्ता, मंजू, नूतन बंसल, बेला अग्रवाल, रामकृष्ण कारीवाल, विशाल अग्रवाल, आलोक झंवर, साकेत आदि भी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post