गाजियाबाद टाइटंस 19 रन से जीता





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- नंदग्राम स्थित दीवान क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे लीजेंड प्रीमियर लीग टी 20 का दूसरा मैच गाजियाबाद टाइटंस व गाजियाबाद ग्लैडिएटर्स के बीच खेला गया। मैच में गाजियाबाद टाइटंस ने 19 रन से जीत दर्ज की। मैच में टॉस गाजियाबाद ग्लैडिएटर्स ने जीता व गाजियाबाबाद टाइटंस को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया। गाजियाबाद टाइंटस की टीम 19.1 ओवर में 146 रन बनाकर आउट हो गई। निशांत ने सबसे अधिक 49 रन की पारी खेली। 

वैभव सिंह ने 26 व आसिफ चौधरी ने 17 रन बनाए। चित्रगुप्त सतीश श्रीवास्तव ने 5 विकेट झटके। भूपेश इुआ व अग्निव ने 2-2 विकेट लिए। 147 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गाजियाबाद ग्लैडिएटर्स की पारी 17.4 ओवर में 127 रन पर ही सिमट गई। अंकित जैन ने 30, अजय गुप्ता व चित्रगुप्ता सतीश श्रीवास्तव ने 24-24 रन बनाए। फिरोज चौधरी ने 5 विकेट लिए और उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। फिरोज चौधरी ने  जावेद को 3 विकेट मिले।

Post a Comment

Previous Post Next Post