लीजेंड प्रीमियर लीग के पहले मैच में गाजियाबाद रॉयल्स ने गाजियाबाद चैलेंजर्स को हराया





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- आईपीएल की तर्ज पर लीजेंड प्रीमियर लीग, एलपीएल गुरूवार से शुरू हो गई। लीग का पहला मैच गाजियाबाद चैलेंजर्स व गाजियाबाद रॉयल्स के बीच खेला गया। मैच एकतरफा रहा और गाजियाबाद रॉयल्स 9 विकेट से विजयी रहा। दीवान क्रिकेट ग्राउंड पर हुए मैच में टॉस जीतकर गाजियाबाद रॉयल्स ने गाजियाबद चैलेंजर्स को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। गाजियाबाद चैलेंजर्स 17.2 ओवर में 150 रन बनाकर आउट हो गया। टीम की ओर से पवन ही विकेट पर टिक पाए, जिन्होंने 50 गेंद पर 9 चौकों व 4 छक्कों की मदद से 76 रन बनाए। नवनीत शर्मा ने 18 रन का योगदान दिया। 

प्रदीप त्यागी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 25 रन देकर 5 विकेट झटके। कप्तान मोहित मेसन ने 4 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट लिए। गाजियाबाद रॉयल्स ने 13.4 ओवर में 1 विकेट पर 154 रन बनाकर 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। संदीप सहलोत 45 गेंद पर 67 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 9 चौके व 3 छक्के लगाए। प्रांशु बालियान ने 23 गेंद पर 2 चौकों व 4 छक्कोें की मदद से नॉट आउट 43 रन बनाए। अमित जोशी ने 14 गेंद पर 30 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदीप त्यागी को दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post