गाजियाबाद चैलेंजर्स ने 185 रन का लक्ष्य आसानी से प्राप्त किया




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- नंदग्राम स्थित लीजेंडस प्रीमियर टी 20 क्रिकेट लीग में गाजियाबाद चैलेंजर्स व  गाजियाबाद नाइटस के बीच खेले गए मैच में गाजियाबाद नाइटस 7 विकेट से विजयी रहा। टीम को जीत के लिए 185 रन का लक्ष्य मिला था, जो उसने 3 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। टॉस गाजियाबाद चैलेंजर्स ने जीता व गाजियाबाद नाइटस को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 184 रन बनाए। नकुल पंडित ने 40 गेंद पर 65 व अजित भारती ने 32 गेंद पर 54 रन बनाए। 

धीरज त्यागी ने 28 रन का योगदान दिया। राघवेंद्र कुशवाहा ने 4 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट लिए। कप्तान राज मिश्रा को 2 विकेट मिले। गाजियाबाद चैलेंजर्स के लिए 185 रन का लक्ष्य आसान साबित हुआ और उसने यह लक्ष्य 14.3 ओवर में 3 विकेट खोकर ही प्राप्त कर लिया। सोनू पंडित ने 32 गेंद पर 50, हिमांशु पांडे ने 16 गेंद पर 40, नवनीत शर्मा ने 22 गेंद पर 38 रन बनाए। पवन 10 गेंद नी 31 रन बनाकर नॉट आउट रहे। मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से  राघवेंद्र कुशवाहा को सम्मानित किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post