रिपोर्ट :- अजय रावत
गाज़ियाबाद :- गोविंदपुरम एच ब्लॉक स्थित स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस उत्सव मनाया गया। बच्चों ने अपनी माताओं के सम्मान में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि के रूप में सब इंस्पेक्टर सविता सिंह, विशिष्ट अतिथि कॉन्स्टेबल शैली व मीनाक्षी तोमर ने समारोह का उदघाटन किया।
माताओं के लिए टैलेंट शो आयोजित किया गया, जिसमें उन्होंने अपनी प्रतिभा दिखाई। उनके लिए मनोरंजक खेलो का आयोजन भी किया गया। स्कूल के निदेशक संदीप रुहेला व प्रदीप रुहेला ने माताओं को उपहार दिए और उनके प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया। प्रधानाचार्या मोनिका सक्सेना ने माताओं को धन्यवाद दिया।