रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल, इंदिरापुरम के बच्चों ने माँ की महानता को किया सलाम शनिवार को जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल, इंदिरापुरम में प्री-नर्सरी से कक्षा यूकेजी के छात्रों द्वारा जननी दिवस (मदर्स डे) धूमधाम से मनाया गया। इस विशेष अवसर पर प्री-नर्सरी से कक्षा यूकेजी तक के विद्यार्थियों ने अपनी माताओं के सम्मान में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए और माँ की महानता को नमन किया। समारोह का शुभारंभ स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती निधि गौड़ द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
अपने प्रेरणादायक संबोधन में प्रधानाचार्या ने कहा कि इस सृष्टि में माँ से बढ़कर कुछ भी नहीं है। माँ की महिमा इतनी महान है कि वेदों में उनके चरणों में नतमस्तक हो जाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि माँ ही बच्चे की पहली गुरु होती है और ईश्वर का प्रतिरूप होती है। कार्यक्रम में लगभग 100 माताओं ने भाग लिया। उनके लिए विशेष रूप से आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं – जैसे फैशन शो, डांस, गुल्लक पेंटिंग, टी-शर्ट पेंटिंग आदि में माताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। समारोह का मुख्य आकर्षण माताओं का भव्य रैम्प वॉक रहा, जिसमें उन्होंने विभिन्न परिधानों के माध्यम से यह संदेश दिया कि महिलाएँ हर भूमिका में सक्षम हैं।
बच्चों की माताओं के लिए कई मनोरंजक गेम्स भी आयोजित किए गए, जिनमें सहभागिता ने कार्यक्रम के उत्साह को और बढ़ा दिया। कार्यक्रम के उपरांत सभी माताओं के लिए विशेष लंच की भी व्यवस्था की गई, जिसका सभी ने आनंद लिया।
समारोह के समापन पर स्कूल की शिक्षिकाओं एवं माताओं ने डीजे की धुन पर जमकर नृत्य कर इस यादगार दिन को और भी खास बना दिया। यह आयोजन न केवल बच्चों के लिए सीखने और अभिव्यक्ति का माध्यम बना, बल्कि माताओं को सम्मान एवं स्नेह प्रदान करने का एक सुंदर प्रयास भी सिद्ध हुआ।