श्री ठाकुर द्वारा बालिका विद्यालय बना नृत्य प्रतियोगिता विजेता


 

रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- कविनगर स्थित केडीबी पब्लिक स्कूल में “वाइब्रेशन -2026” , अन्तर विद्यालय नृत्य प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें श्री ठाकुर द्वारा बालिका विद्यालय की छात्राओं ने शानदार प्रस्तुति कर प्रथम स्थान अपने नाम किया। प्रतियोगिता का विषय “मानवता की शुरुआत संवेदनशील से होती है” था, जिसमें श्री ठाकुर द्वारा बालिका विद्यालय की छात्राओं ने परिवार में रह रहे बुजुर्ग माता-पिता की देखभाल का विषय लिया और अपनी प्रस्तुति से सभी को भाव विभोर कर दिया।

विद्यालय की छात्राओं ने लाजवाब प्रस्तुति कर ,सभी टीमों को मात देते हुए प्रथम स्थान अपने नाम किया। विद्यालय के प्रबंधक ज्ञान प्रकाश गोयल ने समिति के सभी सदस्यों ने प्रधानाचार्य पूनम शर्मा ने सभी छात्राओं को बहुत-बहुत बधाई दी और उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डेंजी-दे-एमोर के निर्देशक , संजय शर्मा व दीप त्यागी निर्णायक की भूमिका में रहे। प्रतियोगिता में कई विद्यालयों जैसे-उत्तम स्कूल , देहरादून पब्लिक स्कूल संजय नगर , प्रीसीडियम आदि स्कूलों ने प्रतिभाग किया ।

Post a Comment

Previous Post Next Post