रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- प्रताप विहार स्थित न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल में मदर्स डे का आयोजन किया गया। बच्चों ने अपनी माताओं के सम्मान में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह में प्री प्राइमरी से दूसरी कक्षा तक के छात्र.छात्राओ की माताओ को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। समारोह का उदघाटन स्कूल प्रधानाचार्या रूचि गुप्ता व माताओ ने दीप प्रज्वलित करके किया। नन्हे.मुन्ने नौनिहालो ने मॉं को समर्पित स्वागत गीत से अपनी माताओं का स्वागत किया।
इसके उपरान्त प्री प्राइमरी के छात्र-छात्राओ ने मां के त्यागमयी जीवन को समर्पित मनोहारी नृत्य के रूप में प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। माताओ के लिए विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। प्रधानाचार्या रूचि गुप्ता ने कहा कि माता के समान धैर्यशाली, त्यागमयीए संरक्षक कोई नहीं है। मां तो अतुलनीय है। आज प्रत्येक व्यक्ति स्वकेन्द्रित होता जा रहा है अतः इस प्रकार के कार्यक्रम जहॉं अपने, अपनों के साथ कुछ विशेष पल व्यतीत करते है तो सभी को परिवार की सार्थकता का पता चलता है। इस प्रकार के कार्यक्रमो से पारिवारिक स्नेह को मंच मिलता है जिससे संतान एंव अभिभावक के सम्बन्ध और अधिक मजबूत व मधुर बनते हैं।