रिपोर्ट :- अजय रावत
गाज़ियाबाद :- राष्ट्रीय लोकदल की लोनी नगरपालिका अध्यक्ष रंजीता धामा ने वार्ड 1की शरद सिटी व वार्ड 20 की इलायचीपुर, नसीब विहार व वार्ड 32 की राम विहार,कावेरी सिटी, अमन गार्डन कॉलोनी मे लगभग 6करोड 28 लाख रूपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का नारियल फोड़कर उद्घाटन किया ।
इस अवसर पर कालोनीवासियों ने लोनी नगरपालिका अध्यक्ष रंजीता धामा का ढोल-नगाडों के साथ फूल -माला पहनाकर व पुष्प वर्षा करते हुये जोरदार स्वागत किया ।
इस अवसर पर लोनी नगरपालिका अध्यक्ष ने जानकारी देते हुये बताया कि लगभग सवा 6 करोड रूपये की लागत से लोनी नगरपालिका के 3 वार्डो की कालोनियों मे हाई मास्क लाइट इंटरलाकिंग टाइल्स व आर सीसी की नालियों का निर्माण कार्यों का आज मेरे दूारा उद्घाटन किया जा रहा है जिस से आने वाले समय मे कालोनियों मे मुख्य मार्ग पर प्रकाश की व्यवस्था करायी जा रही है लगभग 1करोड 96लाख रूपये की लागत से सिद्ध बाबा मन्दिर से इलायचीपुर रोड पर दोनों तरफ इंटरलाकिंग टाइल्स लगाने की व्यवस्था करायी जा रही है जिस से जनता को रात्रि मे भी आने जाने मे सहूलियत रहेगी व अन्य कालोनियों मे भी मुख्य मार्गो के साथ सहायक गलियों का भी निर्माण कार्य कराया जा रहा है ।
लोनी की जनता ने जताया नगरपालिका अध्यक्ष के प्रति विश्वास जताते हुये भीगी पलकों से आंसू पोंछते हुये कहा आप ही है वास्तविक रूप से देवी का प्रतीक जो लोगों की समस्याओं का करती है निराकरण वर्षों से गढ्ढों मे रह रही जनता की आपने ही पुकार सुनी है हमें आगे भी आपके ही ऊपर विश्वास रहेगा चाहे आप चैयरमेन बने या और अन्य चुनाव मे जनसमर्थन लेने आये हमारा वोट और सपोर्ट केवल आपके परिवार के लिये ही रहेगा ।
इस अवसर पर सुधीर तोमर,हरपाल,अनुज,ताराचन्द,बहादरा कसाना,विवेक कुमार,पुष्पेंद्र ,नौबहार सिंह,हरीश महतो,सूरज मंडल,मनोज जोगी,इसरार,फिरोज,अमन,सविता देवी,जया कुमारी,नैना देवी , रेणु, कुमकुम,मंजू,रानी देवी,कमला,गायत्री देवी,नीलम मिश्रा, राधा,बबीता देवी,रीना सहित सैकड़ों की संख्या मे कालोनीवासी उपस्थित रहे।