गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों को संस्कारित करने के लिए गाजियाबाद में लगेंगे नैतिक शिक्षण शिविर





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :-  इस वर्ष गर्मियों की छुट्टियों में दिगंबर जैन नैतिक शिक्षा समिति दरियागंज दिल्ली एनसीआर में 70 से अधिक साप्ताहिक नैतिक शिक्षण शिविरों का विभिन्न स्थानों पर आयोजन कर रही है, जिसमें हजारों बच्चे संस्कारित किये जाएंगे। उन शिविरों के संयोजकों का अभिनंदन समारोह कैलाश नगर, दिल्ली  स्थित अतिथि भवन में आयोजित किया गया, जिसमें कार्याध्यक्ष प्रवीन कुमार जैन ने संयोजकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। 

महामंत्री मनोज जैन ने बताया कि शिविरों की जागरूकता के लिये शिविर बैनर, संयोजक किट, बाल बोध पुस्तकों का विमोचन किया गया। प्रचार मंत्री जे.के. जैन एवं प्रदीप जैन सन्मति ने संयोजकों को शिविरों के लिये आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। 

समारोह में 40 शिविरों से आए 100 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर लाल बहादुर शास्त्री के डीन प्रो. अनेकान्त जैन ने जैन समाज को हर मंदिर में पाठशाला लगाने के लिये प्रेरित किया। डॉ. रूचि जैन ने जनगणना के प्रथम फेस में सक्रिया भूमिका के लिये जैन समाज को जागरूक किया। समारोह के अंत में दिगंबर जैन नैतिक शिक्षा समिति दरियागंज के अध्यक्ष धनपाल सिंह जैन ने नैतिक शिक्षण शिविरों के आयोजन के लिये संयोजकों तथा मंदिर समितियों का धन्यवाद दिया।

प्रचार मंत्री प्रदीप जैन सन्मति ने बताया कि गाजियाबाद नगर में 17 मई से 28 जून के मध्य में शालीमार गार्डन एक्स.-1 साहिबाबाद, वसुंधरा से. 10, कविनगर गाजियाबाद, इंदिरापुरम, घंटाघर, डीएलएफ साहिबाबाद, राज नगर एक्सटेंशन, श्याम पार्क एक्स. साहिबाबाद, वैशाली सेक्टर 3 आदि क्षेत्रों में स्थित दिगंबर जैन मंदिरों में लगाये जाएंगे।- कविनगर जैन मंदिर में 31मई में से 7 जून तक शिविर का आयोजन किया जा रहा हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post