रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- राजनगर एक्सटेंशनः स्थित सिटी फॉरेस्ट ग्राउंड पर आयोजित हरि प्रसाद गिरी मेमोरियल टूर्नामेंट का लीग मैच वीनस क्रिकेट अकैडमी व डीएस क्रिकेट अकैडमी के बीच खेला गया। मैच में वीनस क्रिकेट अकैडमी 6 विकेट से विजयी रही। डीएस क्रिकेट अकैडमी का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय सही साबित नहीं हुआ और टीम 29.2 ओवर में महज 121 रन पर ढेर हो गई। हर्षित यादव ने 37, मोहम्मद अरहाम ने 30 व आदि जैन ने 20 रन का योगदान दिया।
दीपांश शर्मा नेघातक गेंदबाजी करते हुए 6.2 ओवर में 37 रन देकर 6 विकेट झटक लिए। आदित्य ने 6 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट लिए। कप्तान अरनव त्यागी ने 4 ओवर में 8 रन देकर 1 विकेट लिया। 122 रन का टारगेट वीनस क्रिकेट अकैडमी ने 20.4 ओवर में 4 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। कप्तान अरनव त्यागी की 57 रन की पारी खेली। ध्रुव पाल ने 21 रन का योगदान दिया। मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से दीपांश शर्मा को सम्मानित किया गया।