रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- नंदग्राम स्थित दीवान क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित लीजेंडस प्रीमियर लीग में गाजियाबाद टाइटंस व गाजियाबाद रॉयल्स के बीच मैच खेला गया। मैच को गाजियाबाद टाइटंस ने 21 रन से अपने नाम किया। टॉस जीतकर गाजियाबाद टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 191 रन बनाए। मोहम्मद लुकमान ने 47 गेंद पर 93 रन की पारी खेली। कप्तान नितिश ने 14 गेंद पर नाबाद 34 रन बनाए। वैभव सिंह ने 21 रन का योगदान दिया। मोहित ने 4 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट लिए।
192 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गाजियाबाद रॉयल्स को स्कोर 20 ओवर में 8 विकेट पर 170 रन तक ही पहुंच पाया जिससे टीम को 21 रन से हार का सामना करना पडा। सिद्ध चौधरी ने 43 गेंद पर 64 रन की पारी खेली। अमित जोशी ने 35 व प्रांशु बालयान ने 24 रन का योगदान दिया। दिलीप ने 3 ओवर में 14 रन देकर 4 बल्लेबाजों को आउट किया। फिरोज चौधरी ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मोहम्मद लुकमान को दिया गया।