रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- एसबी ब्लेसिंग सुपर टी 20 ब्लास्ट क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मैच में सिद्धार्थम सुपरनाइटस ने श्री राधे कृष्णा क्रिकेट क्लब पर 4 विकेट से जीत दर्ज की। 147 रन के टारगेट को टीम ने 6 विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। राजनगर एक्सटेंशन स्थित रेड एपल क्रिकेट ग्राउंड पर श्री राधे कृष्ण क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की व 20 ओवर में 146 रन बनाकर आउट हो गया। कप्तान रविश वर्मा ने 27, सैयद मंसूर अली रिजवी ने 25 व सचिन ने 21 रन का योगदान दिया।
अंशुल ने 4 ओवर में 36 रन देकर 5 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। शशांक राय ने 4 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट लिए। सिद्धार्थम सुपरनाइटस ने 14 ओवर में 6 विकेट पर 152 रन बनाकर 4 विकेट से मैच जीत लिया। सुजय नेगी ने 32 गेंद पर 54 रन की पारी खेली। अमित उप्रेती ने 19 गेंद में 48 रन ठौंके। चैतन्य चौधरी ने नाबाद 25 रन बनाए। रविश वर्मा व सैयद मंसूर अली रिजवी ने 2-2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच पुरस्कार अंशुल को दिया गया।