मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी प्रखर राष्ट्रभक्त व आदर्श जनसेवक थेः सरदार बलप्रीत सिंह





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- भारतीय जनता पार्टी अल्पसख्ंयक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष सरदार बलप्रीत सिंह ने “उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी (सेवानिवृत्त) के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के निधन को देश की अपूर्णीय क्षति बताया। सरदार बलप्रीत सिंह ने कहा कि मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी का सैन्य से लेकर सार्वजनिक तक का जीवनराष्ट्रहित और जनसेवा के प्रति समर्पित रहा।” भारतीय सेना में रहते हुए राष्ट्र सेवा, अनुशासन और समर्पण का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी ने उत्तराखंड के विकास, सुशासन, पारदर्शिता और ईमानदार कार्यशैली की मजबूत पहचान बनाई। उनका निधन उत्तराखंड ही नहीं राष्ट्रीय राजनीति के लिए भी अपूरणीय क्षति है।

सरदार बलप्रीत सिंह ने कहा कि मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी जहां  प्रखर राष्ट्रभक्त थे, वहीं आदर्श जनसेवक भी थे। सेना अधिकारी से लेकर मुख्यमंत्री पद तक उनकी यात्रा राष्ट्रसेवा, अनुशासन, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का अनुपम उदाहरण रही। पर्वतीय क्षेत्रों के विकास, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में किए गए उनके कार्यों को कभी भी भुलाया नहीं जा सकेगा। आज वे भले ही हमारे बीच में ना हों, मगर उनकी सादगी और दृढ़ प्रशासनिक क्षमता उन्हें जनता के दिलों में हमेशा जीवित रखेगी। उनका पूरा जीवन राष्ट्रसेवा, त्याग और ईमानदारी की ऐसी मिसाल है, जो लोगों को त्याग व ईमानदारी के साथ राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post