आगरा आगमन पर राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप का भव्य स्वागत





विशाल वाणी.....✍🏻

आगरा :- उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप के आगरा आगमन पर उनका भव्य एवं उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। वे भाजपा नेता कुलदीप शिवहरे के प्रतिष्ठान पर पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार अभिनंदन किया।

इस अवसर पर मंत्री नरेंद्र कश्यप ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से संगठन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की और आगामी रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रवि माहौर (एडवोकेट), प्रतीक माहेश्वरी, ताजगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश राठौर, राजकुमार वर्मा, रणवीर सिंह राठौड़, प्रदीप राठौर, राहुल शिवहरे, पवन राठौड़, ताहिर, आरिफ, मोनू राठौर, अन्नू भाई सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post