रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- राजनगर एक्सटेंशन स्थित रेड एपल क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित एसबी ब्लेसिंग टी 20 चैपियन ट्रॉफी का लीग मैच सिद्धार्थम सुपरनाइटस व क्रीज क्रूसेडर्स के बीच खेला गया। मैच में क्रीज क्रूसेडस 4 विकेट से विजयी रहार्। टॉस क्रीज क्रूसेडर्स ने जीता व सिद्धार्थम सुपरनाइटस को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 216 रन का मजबूत स्कोर बनाया। अंकित त्यागी ने 35 गेंद पर 6 चौकों व 3 छक्कों की मदद से 53 रन, जतिन शर्मा ने 25 गेंद पर 8 चौकों की मदद से 41 रन की पारी खेली। चैतन्य ने 19 गेंद पर 5 चौकों व 1 छक्के की मदद से 33 रन व कप्तान आशीष चौहान ने 16 गेंद पर 4 छक्कों की मदद से 31 रन बनाए।
दीपांशु चौधरी ने 4 ओवर में 37 रन देकर 2 विकेट लिए। क्रीज क्रूसेडर्स की शुरूआत अच्छी नहीं रही और पहला विकेट 2 रन पर ही गिर गया। संकट की घडी में अंकित ने मोर्चा संभाला व 40 गेंद पर 8 चौकों व 6 छक्कों की मदद से नाबाद 82 रन की पारी खेली अपने टीम का स्कोर 19.1 ओवर में 6 विकेट पर 218 रन तक पहुंचाकर टीम को 4 विकेट से जीत दिलाई। मितुल श्रीवास्तव ने 27 गेंद पर 7 चौकों व 1 छक्के की मदद से 49 रन व हर्ष निरवाल ने 12 गेंद पर 4 चौकों व 1 छक्के की मदद से 24 रन बनाए। सुजय नेगी ने 3.3 ओवर में 31 रन देकर 3 व अंशुल ने 4 ओवर में 38 रन देकर 2 विकेट लिएं। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अंकित को दिया गया।