दिल्ली स्कूल ऑफ क्रिकेट पहले वृंदा कप क्रिकेट टूर्नामेंट का विजेता बना





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- पहले वृंदा कप अंडर 13 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल रविवार को मोरटी स्थित वृंदा क्रिकेट ग्राउंड पर दिल्ली स्कूल ऑफ क्रिकेट व तानिया क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। फाइनल में 5 विकेट की जीत के साथ दिल्ली स्कूल ऑफ क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। फाइनल में टॉस दिल्ली स्कूल ऑफ क्रिकेट ने जीता व तानिया क्रिकेट एकेडमी को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। तानिया क्रिकेट एकेडमी 38.4 ओवर में 217 रन पर आउट हो गई। कप्तान हर्षदीप ने 9 चौकों व 5 छक्कों की मदद से 101 रन की शतकीय पारी खेली। अनंत ने 50 रन बनाए। दिल्ली स्कूल ऑफ क्रिकेट के कप्तान कप्तान अक्षत, सम्पूर्ण कुमार नामदेव व रूद्रांक्ष ने 2-2 विकेट लिए।
दिल्ली स्कूल ऑफ क्रिकेट ने 28.2 ओवर में 5 विकेट पर 222 रन बनाकर फाइनल के साथ टूर्नामेंट भी अपने नाम कर लिया। दीक्षांम मित्तल ने नाबद 84 रन की पारी खेली। आदित्य जोशी ने 41, अक्षत ने 30 व शिवंस वर्मा ने 23 रन का योगदान दिया। आयोजक गोल्डी सहगल, चेतन कोच संजय कंसल, विनोद, गणेश दत्त, हरीश शामी व यथार्थ शर्मा द्वारा पुस्स्कार वितरित किए गए। उन्होंने दीक्षांत मित्तल को मैन ऑफ द मैच, हर्षदीप को मैन ऑफ द सीरिज, यजुर को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज के पुरस्कार से सम्मानित किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post