◼️सरदार बलप्रीत सिंह ने सभी को हनुमान जन्मोत्सव की बधाई दी
रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- भगवान राम के परम भक्त भगवान हनुमान के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मरघट हनुमान मंदिर जमुना बाजार दिल्ली द्वारा बुधवार को विशाल शोभा-यात्रा निकाली गई। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा गाजियाबाद के महानगर अध्यक्ष सरदार बलप्रीत सिंह भी शोभा-यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने सभी को हनुमान जन्मोत्सव की बधाई दी। सरदार बलप्रीत सिंह ने कहा कि भगवान राम के परम भक्त, पवनपुत्र और भगवान शिव के 11वें रुद्रावतार माने जाते हैं। वे अष्ट सिद्धि और नवनिधि के दाता, संकटमोचन, महावीर और चिरंजीवी यानि अमर हैं।
माता अंजनी और केसरी के पुत्र हनुमान जी को अतुलनीय बलए बुद्धि और विद्या का प्रतीक माना जाता है। उनका जन्मोत्सव चैत्र पूर्णिमा को मनाया जाता है। वे केवल बल और पराक्रम के प्रतीक ही नहीं हैं, बल्कि भक्ति, बुद्धि और निस्वार्थ सेवा की मिसाल भी हैं। हनुमानजी का हर कदम भगवान श्रीराम की सेवा के लिए उठा और उनका हर निर्णय धर्म के रास्ते पर टिका रहा। हनुमान जी की पूजा-अर्चना करने वाले भक्तों पर भगवान राम की कृपा भी रहती है, जिससे उनके सभी कष्ट व संकट दूर होते हैं और उनकी हर मनोकामना पूर्ण होती है।