अद्वैत पब्लिक स्कूल एवं सौरभ शोभित शिक्षण संस्थान में विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस मनाया गया





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :-  मेरठ रोड स्थित अद्वैत पब्लिक स्कूल व शोभित शिक्षण संस्थान द्वारा गुरूवार को विश्व ऑटिज्म दिवस मनाया गया। अद्वैत परिवार फाउंडेशन गाजियाबाद द्वारा संचालित स्कूल के ऑटिज्म से जुड़े बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह में बच्चों के माता-पिता ने अपने अनुभव साझा किए। विशेषज्ञों ने बताया कि ऑटिज्म एक न्यूरो-डेवलपमेंटल स्थिति है, जिससे बच्चों की सामाजिक व्यवहार और संचार क्षमता प्रभावित होती है। 

फांउंउेशन के अध्यक्ष महंत मुकेशानंद गिरि महाराज ने संदेश दिया कि सभी ऑटिज्म से जुड़े बच्चों को समझें, उनका समर्थन करें और उन्हें समान अवसर प्रदान करें।  निदेशिका निधि देवेश्वर ने बताया कि फाउंडेंशन व स्कूल द्वारा ऐसे बच्चों के लिए विशेष सत्र, सहायक शिक्षण और सह-शिक्षण गतिविधियों का आयोजन किया जाता है, ताकि हर बच्चा अपनी क्षमताओं का विकास कर सके। श्याम सुंदर साहनी, प्राची नेगी, अंजली त्यागी, सुनीता सिंह, आरती मिश्रा आदि भी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post