रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- एसबी ब्लेसिंग टी 20 चैंपियन ट्रॉफी में खिलाड़ी इलेविन व हॉर्डी ब्वॉयज के बीच लीग मैच खेला गया। मैच में खिलाड़ी इलेविन 9 विकेट से विजयी रही। राजनगर एक्सटेंशनः स्थित रेड एपल क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में हार्डी ब्वॉयज की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की व 18.2 ओवर में 150 रन पर आउट हो गई। रवि ने 19 गेंद पर 8 चौकों की मदद से 36 रन बनाए। आशीष नलवा ने 28 रन का योगदान दिया।
केशव यादव ने 4 ओवर में 28 रन देकर व पंकज आर्य ने 4 ओवर में 17 रन देकर 4-4 विकेट लिए। खिलाड़ी इलेविन ने 151 रन का टारगेट अकुर पवार की नाबाद 91 रन की पारी की मदद से 15.1 ओवर में 1 विकेट खोकर ही प्राप्त कर लिया। अंकुर पवार ने अपनी पारी में 11 चौके व 6 छक्के लगाए। मंदीप चौधरी 36 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 40 गेंद खेली व 3 चौके व 1 छक्का लगाया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अंकुर पवार को दिया गया।