रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- एसबी ब्लेसिंग चैपियन ट्रॉफी में अपना पहला लीग मैच हारने वाली निलायंस वारियर्स ने दूसरे मैच में जीत दर्ज की। टीम ने बेस्ट इलेविन को 3 विकेट से हरा दिया। रेड एपल क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में बेस्ट इलेविन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की व 14.4 ओवर में 131 रन पर आउट हो गई। दिनेश शर्मा ने 16 गेंद पर 5 चौकों व 1 छक्के की मदद से 37 रन व सनी चौहान ने 14 गेंद पर 1 चौके व 4 छक्कों की मदद से 30 रन बनाए। हरिंदर ने 21 रन का योगदान दियां। धीरज राय ने 3.4 ओवर में 15 रन देकर 4 विकेट लिए।
कप्तान शेखर ने 2 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट लिए। निलायंस वारियर्स ने 18.2 ओवर में 7 विकेट पर 133 रन बनाकर मैच 3 विकेट से जीत लिया। शुभ मिश्रा ने 30 गेंद पर 5 चौकों व 2 छक्कों की मदद से 46 रन बनाए। रजत रावल 23 गेंद पर 2 चौकों व 3 छक्कों की मदद से 42 रन बनाकर नॉट आउट रहे। हरिंदर ने 4 ओवर में 24 रन देकर 3 व सेराज खान ने 4 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार धीरज राय को दिया गया।