रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल, प्रताप विहार द्वारा फाउंडेशन कक्षाओं का दीक्षांत समारोह दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। समारोह में कक्षा 2 के बच्चों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि पॉण्ड मैन ऑफ इंडिया रामवीर तंवर, विशिष्ट अतिथि विद्यालय सचिव प्रियंक जोशी, निदेशक पंकज जोशी, प्रधानाचार्य मधुकर प्रिय, वरिष्ठ अध्यापिका श्रद्धा सिंह, फाउंडेशनल इंचार्ज रेखा बिष्ट व कोऑर्डिनेटर श्रीमती बिंदिया चड्ढा ने समारोह का उदघाटन किया। प्रधानाचार्य मधुकर प्रिय ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का स्वागत किया।
समारोह की मुख्य थीम “टाइनी टाइटन्स एक्स्ट्रावैगैंज़ा” रही, जो लोकप्रिय कार्टून फिल्मों के गीतों पर आधारित थी। विद्यार्थियों ने नृत्य एवं अभिनय के माध्यम से जीवंत प्रस्तुतियाँ देकर सभी को कार्टून जगत की सैर करा दी। मुख्य अतिथि रामवीर तंवर ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की। निदेशक पंकज जोशी ने अभिभावकों से बच्चों के मोबाइल उपयोग को सीमित करने, नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा उन्हें निरंतर प्रोत्साहित करने का आह्वान किया। एक्टिविटी इंचार्ज पारुल गौर के निर्देशन में दीक्षा शर्मा एवं गीता बावा द्वारा फाउन्डेशन विभाग के सभी सदस्यों के सहयोग से समारोह का आयोजन किया गया।