खिलाड़ी इलेविन ने निलायंस वारियर्स को 40 रन से हराया




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- एसबी ब्लेसिंग चैपियन ट्रॉफी में खिलाड़ी इलेविन व निलायंस वारियर्स के बीच लीग मैच खेला गया। रेड क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में खिलाड़ी इलेविन 40 रन से विजयी रही। टॉस जीतकर खिलाड़ी इलेविन ने पहले बल्लेबाजी की व 19.2 ओवर में 163 रन पर आउट हो गई। अंकुर पवार ने सबसे अधिक 60 रन का योगदान दिया। इसके लिए उन्होंने 31 गेंद खेली व 9 चौके व 2 छक्के लगाए। जय ने 15 गेंद पर 7 चौकों की मदद से 29 रन बनाए। केशव यादव ने 15 व पंकज आर्य ने 14 रन का योगदान दिया। 

धीरज राय ने 3 ओचर में 14 रन देकर 3 विकेट लिए। 164 रन के ल़क्ष्य का पीछा करते हुए निलायंस वारियर्स को पहला झटका शून्य पर ही लग गया। सरल आर्य 38 रन व संदीप 22 रन ने दूसरे विकेट के लिए 61 रन जोडे। दोनों के आउट होते ही पारी बिखर गई और टीम 17.1 ओवर में 123 रन पर आउट हो गई। पंकज आर्य ने 3.1 ओवर में 15 रन दंेकर 3 विकेट लिए। बिटटू ने 3 ओवर में 20 रन देकर दो बल्लेबाजों को आउट किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पंकज आर्य को दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post