बेस्ट इलेविन की जीत में हरिंदर नागर चमके


 


रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- एसबी ब्लेसिंग चैंयिपन ट्रॉफी का दूसरा मैच में बेस्ट इलेविन व खिलाड़ी इलेविन के बीच खेला गया। मैच में बेस्ट इलेविन ने 53 रन से बाजी मारी। रेड एपल क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में बेस्ट इंलेविन ने टॉस जीता व पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम 20 वें ओवर की अंतिम गेंद पर 157 रन बनाकर आउट हो गई। सनी चौहान ने 40 गेंद पर 7 चौकों व 2 छक्कों की मदद से 55 रन की पारी खेली। नीरज गुर्जर ने 30 गेंद पर नाबाद 39 रन बनाए। हरिंदर नागर ने 21 रन का योगदान दिया। 

बिटटू ने 4 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट लिए। केशव यादव व पंकज आर्य ने 2-2 बल्लेबाजों को आउट किया। 158 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए खिलाड़ी इलेविन हरिंदर नागर की घातक गेंदबाजी के आगे 12.4 ओवर में 104 रन पर ही सिमट गई। संदीप चौधरी ने 29 रन, केशय यादव ने नाबाद 17 रन व जय ने 15 रन का योगदान दिया। हरिंदर नागर ने 4 ओवर में 20 रन दिए और 6 विकेट झटक लिए। सेराज खान ने 2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हरिंदर नागर को दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post