रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- टीपीजी क्रिकेट लीग में मेजबान टीपीजी क्रिकेट अकैडमी की जीत का सिलसिला जारी है। डिसिप्लिन किकेट क्लब के साथ हुए मैच में टीम 6 विकेट से विजयी रही। लक्ष्य क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में डिसिप्लिन किकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। क्लब 34.5 ओवर में 203 रन बनाकर आउट हो गया। रोहन ने 6 चौकों व 3 छक्कों की मदद से सबसे अधिक 59 रन बनाए। ए के पाल व सुल्तान सलमान ने 29-29 रन का योगदान दिया।
रजा अब्बास ने 28 रन बनाए। कृष ने 29 रन देकर 3 विकेट लिए। वहीं अंमित शर्मा, ओम प्रकाश व मौलिक को 2-2 विकेट मिले। टीपीजी क्रिकेट अकैडमी ने 204 रन का लक्ष्य 25.5 ओवर में 4 विकेट खोकर ही प्राप्त कर लिया। मैन ऑफ द मैच मयंक चौधरी ने 80 गेंद में नाबाद 133 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 14 चौके व 8 छक्के लगाए। उदय शर्मा नें 18 रन, अभिलाष ने 13 रन व कृष ने 10 का योगदान दिया। आनंद कुमार ने 2 विकेट लिए।