रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- कप्तान विष्णु र्चाैहान की शानदार गेंदबाजी व शतकीय पारी भी मार्ग दर्शन क्रिकेट अकैडमी को जीत नहीं दिला पाई। टीम को टीपीजी क्रिकेट अकैडमी के साथ हुए 40 ओवर के मेैच में 48 रन से हार का सामना करना पडा। लक्ष्य क्रिकेट ग्राउंड पर हुए मैच में टीपीजी क्रिकेट अकैडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। उदय शर्मा व उदित राज ने पहले विकेट के लिए 113 रन की साझेदारी कर टीम को अच्छी शुरूआत दिलाई। उदय शर्मा 65 व उदित राज 37 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद कप्तान मयंक चौधरी ने 54 गेंद पर 8 चौकों व 5 छक्कों की मदद से 54 गेंद पर 84 रन की पारी खेली।
अच्याकट त्यागी ने 34 रन का योगदान दिया। मार्ग दर्शन क्रिकेट अकैडमी के कप्तान विष्णु चौहान, अरीब व विवान गुप्ता को 2-2 विकेट मिले। 301 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मार्गदर्शन क्रिकेट अकैडमी के कप्तान विष्णु चौहान न्रे 11 र्चाैकों व 6 छक्कों की मदद से 142 रन की शानदार शतकीय पारी खेली, इसके बावजूद टीम 40 ओवर में 7 विकेट पर 252 रन ही बना पाई। रेहान ने 31 व तुषार राजपूत ने रन का योगदान दिया। ओम प्रकाश पटेल ने 2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मयंक चौघरी को दिया गया।